MCX Gold Price Today : बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के रेट, 22 कैरेट 58 हजार पार, जानिये 24 कैरेट गोल्ड के रेट

MCX Gold Price Today : बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के रेट, 22 कैरेट 58 हजार पार, जानिये 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate 25 December 2023 : आज क्रिसमस के दिन सोने के भाव बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। कई शहरों में तो गोल्ड के रेट 64 हजार के पार जा पहुंचे हैं। अगर आप भी सोने चांदी की खरीदारी के लिए मार्केट जाने वाले हैं तो ये एक बार 22 से लेकर 24 कैरेट गोल्ड के रेट जरूर चेक कर लें। 

देश के सर्राफा बाजार में आज क्रिसमस के दिन सोने का भाव 63,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में सबसे ज्यादा चेन्नई में है। यहां गोल्ड रेट 64,090 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट63,600 रुपये के ऊपर है। सिल्वर का रेट 79000 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

25 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी। 